Breaking NewsNational

इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

मंगलवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के बिछोम इलाके में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका सुबह 5:44 बजे महसूस किया गया।

Earthquake : अरुणाचल प्रदेश के बिछोम क्षेत्र में मंगलवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। भूकंप सुबह 5 बजकर 44 मिनट 15 सेकंड पर आया।

NCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 27.540 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.817 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर थी। भौगोलिक स्थिति के अनुसार, इसका केंद्र तवांग के आस-पास के क्षेत्र में बताया जा रहा है।

अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, अफगानिस्तान में सोमवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 130 किलोमीटर थी। गहरी गहराई पर आए इस भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस किए जा सकते हैं।

Advertisements
Ad 29

तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप आया

इससे पहले, तिब्बत में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। भूकंप दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर आया। NCS के अनुसार, इसका केंद्र जमीन के करीब 14 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का केंद्र 31.479 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.370 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

कैसे आते हैं भूकंप के झटके?

भूकंप धरती की सतह पर अचानक होने वाला एक कंपन है, जो धरती के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल की वजह से होता है। पृथ्वी की ऊपरी परत क्रस्ट कई बड़े-बड़े टुकड़ों में बंटी हुई है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये प्लेट्स लगातार धीरे-धीरे हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, फिसलती हैं या एक-दूसरे के नीचे-ऊपर जाती हैं, तो इनके किनारों पर बहुत ज्यादा तनाव जमा हो जाता है। एक वक्त ऐसा आता है जब यह तनाव सहन नहीं हो पाता और वह अचानक एक झटके के रूप में बाहर निकलता है। इसी झटके से धरती हिलती है और भूकंप महसूस किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button