Breaking NewsNational

आशुतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आप नेता आशुतोष के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की है। बलात्कार के आरोपी आम आदमी पार्टी ‘आप’ के मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त किए जाने के बाद उनके बचाव में लिखे गए ब्लॉग के आधार पर उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। दर्ज करायी गयी शिकायत में पुलिस से मांग की गयी है कि वह आशुतोष को ‘मानसिक जांच’ के लिए भेजे और संबंधित कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज करे।

शिकायतकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता और पूर्व पत्रकार सुबोध जैन ने कहा कि संदीप कुमार के बचाव में आशुतोष का बयान की यह उनके ‘व्यक्तिगत जीवन’ का मामला है, उनकी ‘विकृत मानसिकता’ का संकेत है। जैन ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘अब जब उनकी पार्टी के नेता का व्याभिचार सामने आ गया है तो आशुतोष का निजी जीवन वाला तर्क तथा महात्मा गांधी के चरित्र पर उनकी टिप्पणी नेता के विकृत मानसिकता का परिचायक है।’

Advertisements
Ad 26

उन्होंने यह भी कहा है कि आशुतोष के निचले स्तर के तर्कों से उन्हें तथा देश विदेश में बड़ी संख्या में लोगों को ‘बहुत दुख’ पहुंचा है। आशुतोष ने एक ब्लॉग में महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के महिलाओं के साथ संबंधों का जिक्र कर संदीप कुमार को बचाने का प्रयास किया था। कुमार एक ‘विवादास्पद’ सीडी में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button