Breaking NewsUttarakhand

ऊर्जा परिसर, आराघर में आयोजित की गई आपात बैठक, पढ़िये खबर

देहरादून। मंगलवार दिनाँक-06.07.2020 को कोविड-19 को मध्यनजर रखते हुये पूरे नियमों का पालन दो गज दूरी व मास्क पहनकर ऊर्जा निगम में कार्यरत सभी यूनियन/ट्रेड यूनियनों से सम्बन्धित टी०जी०-2/1 की एक आपात बैठक आराघर, ऊर्जा परिसर, देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने प्रबंधन द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के प्रति किये जा रहे भेदभाव पर रोष प्रकट किया और 8 वर्षों से लम्बित टी०जी०-2/1 की पदोन्नति हेतु प्रबन्धन द्वारा बार-बार आवेदन माँगे जाते हैं।

कार्मिक पदोन्नति की राह देखते-देखते ही विभाग से सेवानिवृत हो रहे हैं किन्तु पदोन्नति जस की तस है। अप्रैल 2020 में फिर से पदोन्नति हेतु पुनः आवेदन माँगे गये है किन्तु ढाई महीने बाद बीतने के बाद से अभी तक भी जस की तस स्थिति बनी हुई है और सुनने में आ रहा है फिर से कर्मचारियों के आवेदनों को चैक करने के नाम पर चारों जोन कार्यलयों में भेजने की तैयारी की जा रही।

Advertisements
Ad 13

जिससे की पदोन्नति को लम्बे समय तक के लिये ताल दिया जाये, जबकि विभागयी कर्मचारियों से पदोन्नति हेतु जानबूझ कर 10 रूपये के सटेम्प पेपर पर सशर्त पदोन्नति हेतु माँगा गया है। उसके बावजूद भी जानबूझ कर पदोन्नति को टालने का खेल प्रबंधन द्वारा रचा जा रहा है। कर्मचारियों ने बैठक में शीघ्र प्रबंधन से अवर अभियन्ता पद पदोन्नति हेतु तिथि तय कर परीक्षा कराने हेतु अनुरोध किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि कर्मचारियों के साथ जानबूझ कर प्रबंधन सीधी भर्ती को बढ़ावा दे कर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

बैठक में सर्व समिति से ऊर्जा निगम तकनीकी संवर्ग समिति का गठन कर आशीष सती को संयोजक मनोनीत किया गया।
बैठक में दीपक शैली, अनिल उनियाल, दीपक मधवाल, सुनील मधवाल, योगेश पांडे, आशीष सती, किरन सिंह, मौ०आसिफ, राजत राज एवँ विजय गुसाईं आदि सम्मलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button