Breaking NewsEntertainment
सलमान खान के इन डुप्लीकेट्स को देखकर फैंस भी खा जाते हैं धोखा

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की दीवानगी आपको दुनिया भर में देखने को मिल जाएगी। 53 साल की उम्र में भी सलमान काफी एक्टिव हैं। और इसी के चलते उनके फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म भारत ने एक बार सफलता के झंडे गाड़ दिए। ऐसी ही सक्सेस के चलते सलमान के चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन ये समस्या सिर्फ सलमान खान तक ही सीमित नहीं है। सलमान के 3 डुप्लीकेट्स भी अक्सर ऐसी ही मुसीबत का सामना करना पड़ता है। जब आप भी इन तीनों को देखेंगे तो आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

Parvez Kazi फोटो : Social Media
परवेज काजी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है परवेज काजी का। परवेज पेशेवर मॉडल हैं और कई विज्ञापनो में नजर आ चुके हैं। परवेज की शक्ल सलमान खान से बहुत मिलती है। उनकी कद कांठी भी सलमान की ही तरह है। परवेज अक्सर सलमान की फिल्मों में नजर आते हैं। फिल्मों में सलमान के कई स्टंट्स को वो ही किया करते हैं। लोग अक्सर परवेज को सलमान समझ बैठते हैं।

नजीम खान – फोटो : Social Media
नजीम खान
सलमान खान की तरह दिखाई देने वाले नजीम खान मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। नजीम का चेहरा सलमान खान से काफी मिलता जुलता है। सलमान जैसा लुक पाने के लिए नजीम खान ने 6-7 साल की उम्र में ही जिमिंग शुरु कर दी थी। नजीम ने सलमान के साथ बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो में काम किया है।

हसनैन सलीम – फोटो : Social Media
हसनैन सलीम
ऐसा नहीं है सलमान के हमशक्ल सिर्फ भारत में ही हैं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में रहने वाले हसनैन सलीम की शक्ल भी सलमान के जैसी दिखती है। सियालकोट की सड़कों पर जब हसनैन सलीम निकलते हैं तो ट्रैफिक जाम हो जाता है। लोग उन्हें देखने के लिए गाड़ियां रोककर खड़े हो जाते हैं।