Breaking NewsNational

वृंदावन के जिस फ्लैट में रहा करते थे प्रेमानंद महाराज, उसमें लगी आग, मच गया हड़कंप

मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जिस फ्लैट में रहा करते थे, उसमें आग लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

वृंदावन। मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज, श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी के जिस फ्लैट में रहा करते थे, उसमें आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण श्रीकृष्ण शरणम स्थित फ्लैट नंबर 212 में लगी है। हालांकि गनीमत वाली बात ये है कि प्रेमानंद महाराज अब इस फ्लैट में नहीं रहते हैं, अब वह केलीकुंज स्थित आश्रम में निवास करते हैं।

क्या है पूरा मामला?

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी के करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जो उनसे बहुत प्यार करते हैं। बीती रात जैसे ही ये खबर मिली कि श्रीकृष्ण शरणम स्थित फ्लैट नंबर 212 में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगी है तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Advertisements
Ad 26

दरअसल पहले प्रेमानंद जी इसी फ्लैट में रहा करते थे लेकिन अब वह यहां नहीं रहते हैं। अब वह केलीकुंज स्थित आश्रम में निवास करते हैं। जिस फ्लैट में आग लगी, वो इतनी भीषण थी कि फ्लैट के शीशे तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हालांकि मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई।

इस मामले पर सीओ सदर पीपी सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण शरणम के फ्लैट नंबर 212 में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। हालांकि आग पर कुछ समय में काबू पा लिया गया। जब उनसे पूछा गया कि ये फ्लैट किसका है तो उन्होंने बताया कि फ्लैट में कुछ साधु संत रुके थे लेकिन ये फ्लैट किसका है, ये जांच के बाद पता लग सकेगा।

बता दें कि प्रेमानंद महाराज राधा नाम के उपासक हैं और वह सभी को नाप जप करने की शिक्षा देते हैं। उनकी दी हुई शिक्षाओं से लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है और युवा बड़ी संख्या में प्रेमानंद जी को फॉलो करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button