Breaking NewsUttarakhand

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर अजय सोनकर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी अटल जी के नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में राष्ट्र को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- देश के पूर्व प्रधानमंत्री, हमारे पथ प्रदर्शक, हम सभी के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।

Advertisements
Ad 13

भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी एक लोकप्रिय जननेता होने के साथ ही महान ओजस्वी वक्ता भी थे। वे दूरदृष्टा एवं राष्ट्रवादी नेता थे। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी अटल जी के नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में राष्ट्र को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा देश व जनहित में किये गये महान कार्यों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button