Breaking NewsUttarakhand

फौजी को पीट-पीटकर मारडाला, कुछ दिनों पूर्व ही हुई थी शादी

नैनीताल। मामूली विवाद में फौजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। वह छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। सेना के जवान जगत सिंह की शादी को अभी 10 दिन ही हुए थे। हाथों में रची मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी सुहाग उजड़ गया। वह गांव में एक शादी में शामिल होने गया था, लेकिन वहां से वह सलामत नहीं लौटा। उसकी लाश ही घर आई।
फौजी की बीते 27 अप्रैल को ही हुई थी शादी। उसे 17 मई को जम्मू में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। घटना नैनीताल के धारी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने फौजी के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी, जिससे फौजी बेहोश हो गया। उसे पदमपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का आरोपी फरार है। पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
राजस्व पुलिस के मुताबिक, पांच कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात जवान जगत सिंह नगरकोटी (26) पुत्र खीम सिंह निवासी तोक जौल पोखरी गांव मज्यूली ड्यूटी से छुट्टी लेकर कश्मीर से घर आया था। बीती 27 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। सोमवार रात वह मज्यूली गांव से सटे अनर्पा गांव में रेवाधर मेलकानी के घर में शादी में गया था। वहां मज्यूली के गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह से उसकी किसी बात पर झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने फौजी पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisements
Ad 13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button