सिरफिरे आशिक़ ने पड़ोसी का किया कत्ल, चार को किया घायल

देहरादून। राजधानी दून में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है जहाँ एक सिरफिरे आशिक ने पड़ोस के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बीचबचाव करने आए चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में आरोपी की मां और उसका चचेरा भाई भी शामिल है।
इनमें से जख्मी एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि युवक ने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। लड़की को बरामद कर पड़ोसियों ने युवक को उससे दूर रहने की हिदायत दी तो वी भड़क गया और इस वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इसका पड़ोसी व लड़की के परिजनों ने विरोध भी किया, लेकिन हाशिम नहीं माना। इसी बीच शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हाशिम उस लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ सेलाकुई ले गया। यहां उसने लड़की को अपनी रिश्तेदारी में छोड़ दिया और खुद वापस घर आ गया।
इस दौरान करीब साढ़े सात बजे लड़की को घर न देखकर परिजनों ने सीधे हाशिम पर ही आरोप लगाते हुए हल्ला कर दिया और लक्खीबाग चौकी में उसके खिलाफ शिकायत कर दी। अभी आरोप प्रत्यारोप का दौर चल ही रहा था कि हाशिम के सेलाकुई वाले रिश्तेदारों ने उसके घर फोन कर लड़की के वहां होने की बात कही।
रात करीब डेढ़ बजे हाशिम की मां बेबी अंसारी, उसका चचेरा भाई शादाब, आरिफ, कौसर (लड़की का मामा) आदि लड़की को लेकर उसके घर पहुंच गए। इसके बाद लड़की के परिजनों ने हाशिम को भी वहीं बुला लिया और उससे लड़की से दूर रहने की हिदायत देने लगे। बताया जा रहा है कि इस बीच एक व्यक्ति ने हाशिम के गाल पर तमाचा भी जड़ दिया।
फिर क्या था इस बात से आगबबूला हुआ हाशिम घर से चाकू लाया और उन लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। उसने आरिफ और कौसर के पेट में चाकूं घोंप दिया, जिससे वे लहूलुहान हो वहीं गिर गए। वहां बीचबचाव करने पहुुंची हाशिम की मां, शादाब, नसीम आदि कई लोगों पर भी उसने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई अशोक राठौर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों आरिफ और कौसर को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कौसर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसके पेट में गहरा घाव है। इसके चलते चिकित्सकों ने कौसर के दो ऑपरेशन किए हैं। चिकित्सकों के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक उसकी हालत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।