Breaking NewsUttarakhand

गणपति सेवा समिति मन्नू गंज ने गणेशोत्सव के दौरान की भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना

देहरादून। गणपति सेवा समिति मन्नू गंज द्वारा आज भगवान गणेश धूमधाम से स्थापना की गई। गणेश गणपति सेवा समिति द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना नियमों का पालन करते हुए पूजा अर्चना के साथ की। इस अवसर पर मोहल्ले के सभी लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार मंडल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। इस अवसर पर विकास गर्ग ने कहा गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु ये पर्व महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है।

श्री गर्ग ने कहा कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है।

Advertisements
Ad 13

भगवान श्री गणेश की पूजा हर पूजा से पहले की जाती है। महिलाएं खासकर अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान श्री गणेश की पूजा जरूर करती है। ऐसी मान्यता हैं कि भगवान श्री गणेश की पूजा करने से पति की लंबी आयु होने के साथ-साथ ससुराल हमेशा खुशियों से भरा रहता हैं। वहां कोई भी दुख-दरिद्रता कभी नहीं आती हैं।

इस अवसर पर गणपति सेवा समिति के सौरभ महाजन, गौरव गुलाटी, मोहित भाटिया, करण प्रजापति, अनुराग गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button