Breaking NewsUttarakhand

गया था मछली के शिकार को, खुद हो गया शिकार

देहरादून। एक युवक को मछली का शिकार करना बहुत महंगा पड़ गया। मछली पकड़ने के चक्कर में वह अपनी जान से ही हाथ धो बैठा। मामला जनपद के पटेल नगर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रातः पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गणेशपुर में नाले के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ करने पर पुलिस ने शव की शिनाख्त संजय प्रसाद पुत्र गया प्रसाद निवासी हसनपुर थाना पिपरा जिला मोतिहारी बिहार हाल पता गणेशपुर उम्र 32 वर्ष के रूप में की जिसकी करंट लगने से मृत्यु हो गई। मृतक के शव को महंत इंदिरेश अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है।

Advertisements
Ad 13

पुलिस को जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक संजय उपरोक्त गणेशपुर नाले में करंट लगाकर मछली मारने गया था, जो खुद ही करंट की चपेट में आ गया। मृतक के पंचायतनामे व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button