Breaking NewsEntertainment

बॉलीवुड गायक अभिजीत के बेटे ध्रुव भट्टाचार्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अभिजीत के बेटे ध्रुव भट्टाचार्य का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो एसिंप्टोमेटिक है और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इस बारे में जब उनके पिता अभिजीत से इंडिया टीवी ने बात की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की। अभिजीत ने बताया यह बात सच है कि ध्रुव का टेस्ट पॉजिटिव आया है लेकिन अब यह आम बात हो गई है।

अभिजीत ने आगे बताया,  ध्रुव आने वाले दिनों में ट्रैवल प्लान कर रहे थे ऐसे में हमने एहतियातन ध्रुव का टेस्ट कराना जरूरी समझा। जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि ध्रुव को किसी भी तरह का कोई सिम्प्टम नहीं है। वह बिल्कुल ठीक है और घर पर ही सभी तरह के परहेज के साथ उन्हें रखा गया है।

अभिजीत इस वक्त शहर में नहीं है वह पिछले 1 हफ्ते से कोलकाता में टीवी शो सुपर सिंगर की शूटिंग के लिए गए हैं जहां उनके साथ सिंगर शान भी है और इसके अलावा पूरी टेक्निकल  टीम मुंबई से गई है। वहां पूरे नियम के तहत उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है और फिर कोरोना टेस्ट कराने के बाद परमिशन दी गई है। बता दें कि अभिजीत और शान के अलावा पूरी टीम का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button