ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड ऐजुकेशनल सोसाईटी ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम
इस अवसर पर डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने इस प्रशिक्षण को सफल और प्रभावशाली बनाया है।

देहरादून। ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड ऐजुकेशनल सोसाईटी के द्वारा ईदगाह, कुम्हारमंडी स्थित अपने केंद्र में बांस उत्पादों के मूल्य संवर्धन (Value Addition of Bamboo Products) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को बांस से उत्पाद बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक राहुल कुमार द्वारा बांस उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर अपने उत्कृष्ट ज्ञान, समर्पण और शिक्षण कौशल से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासी कुमारी सुकन्या और कुमारी कविता आदि ने बांस से विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वहीं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड ऐजुकेशनल सोसाईटी के अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. अभिनव कपूर द्वारा प्रशिक्षक राहुल कुमार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रशिक्षक राहुल कुमार के योगदान ने प्रशिक्षणार्थियों को बांस शिल्प की नई तकनीकों से परिचित कराने में सहायता की। यह कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने इस प्रशिक्षण को सफल और प्रभावशाली बनाया है।

डॉ. अभिनव कपूर ने प्रशिक्षक राहुल कुमार के महत्वपूर्ण सहयोग की सराहना करते हुए कहा, संस्था आपके प्रयासों और बांस उद्योग के विकास में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त करती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड ऐजुकेशनल सोसाईटी के अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. अभिनव कपूर के अलावा संस्था की सचिव रितिक कपूर, कोषाध्यक्ष आदित्य शर्मा और प्रचार सचिव विजय राज ओझा आदि उपस्थित रहे।




