Breaking NewsUttarakhand
राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में मनाया गया हरेला पर्व

टिहरी। शुक्रवार दिनाँक 16 जुलाई 2021 को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में एन. एस. एस. इकाई के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष में फलदार पौधें लगाये गए।हरेला पर्व पर महाविद्यालय की छात्रा संतोषी द्वारा भी पौधा रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधा रोपण का संकल्प लिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस कार्यक्रम महाविद्यालय के एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, प्राध्यापक डॉ. अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कुसुम, रोशन लाल, राजेन्द्र सिंह, अनिल, उत्तम रावत कर्मचारी एवं संतोषी, प्रियंका, छात्राएं उपस्थित रही।