Breaking NewsEntertainmentSports

कंगना ने किया अनुष्का को सपोर्ट, साथ ही कही ये बात

मुंबई। सुनील गावस्कर के आईपीएल कमेंटी के दौरान अनुष्का शर्मा का नाम लेने की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनकी आलोचना की है। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान विराट कोहली की खराब परफार्मेंस की आलोचना कर दी और उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम भी बीच में ले आए। कंगना रनौत अनुष्का शर्मा का सपोर्ट करते हुए सुनील गावस्कर की निंदा की और साथ ही अनुष्का की भी खिंचाई कर डाली।

कंगना ने ट्वीट किया- अनुष्का उस समय चुप रही जब मुझे हरामखोर कहकर बुलाया गया। मगर वह आज खुद इसी दलदल में फंस गई हैं। मैं इस बात की निंदा करती हूं कि सुनील गावस्कर द्वारा उनका नाम क्रिकेट में घसीटा गया। लेकिन  साथ ही मैं सैलेक्टिव फैमिनिज्म की भी आलोचना करती हूं।

Advertisements
Ad 26

 

अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को पोस्ट शेयर करके सुनील गावस्कर को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मिस्टर सुनील गावस्कर, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपका बयान काफी अप्रिय है। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप ऐसे बयान क्यों देते हो और एक क्रिकेटर के खेल के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार क्यों ठहराते हो। आप पिछले कुछ सालों में हर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ सम्मान करते आए हैं तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा मेरे साथ भी होना चाहिए।’

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स उनके सपोर्ट में आए थे। कई फैन्स ने तो बीसीसीआई से गुजारिश की थी कि सुनील गावस्कर को कमेंट्री बॉक्स से हटा दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button