Breaking NewsHealthNational

Health Tips: बदलते मौसम में खांसी से हैं परेशान तो ऐसे करें अलसी का सेवन

छोटे-छोट दिखने वाले अलसी के बीजों के फायदे जानने के बाद आप आज से ही इन्हें खाना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं खांसी के समस्या में अलसी के इस्तेमाल का तरीका।

Home made remedies : मानसून के मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या अक्सर होती है, ऐसे में अलसी के बीजों के इस्तेमाल से आपको आराम मिल सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर अलसी के बीज इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। दिखने में छोटे इन बीजों में इतने गुण होते हैं, जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आइए जानते हैं बदलते मौसम में होने वाली खांसी से राहत पाने के लिए अलसी का उपयोग कैसे करें।

खांसी के लिए अलसी का उपयोग (How to use flaxseed for cough)

Advertisements
Ad 13
  1. अलसी के 4 चम्मच बीजों को 2 कप पानी में तब तक उबालें जब तक कि ये आधा न रह जाए। खांसी की समस्या में इस काढ़े को सुबह और शाम में गुनगुना पिएं। इस काढ़े (alsi ke beej ke fayde) को पीने से खांसी में आराम मिलेगा। स्वाद के लिए आप इस काढ़े में शहद मिला सकते हैं। अगर आपके पास अलसी का पाउडर है तो 1 चम्मच अलसी के पाउडर को 1 गिलास पानी में उबालें और फिर आधा होने के बाद इसे पिएं।
  2. आप अलसी के बीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं और फिर दिनभर इस पानी को पीते रहें। अलसी का पानी पीने से खांसी में आराम मिलता है। इसे पीने से कई और बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
  3. अलसी के बीजों के आधा चम्मच पाउडर को 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स करें और फिर इसका सेवन पानी के साथ करें।
  4. अलसी के बीजों को भूनकर आप इसका पाउडर बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। खांसी की समस्या होने पर आप भुनी अलसी का पाउडर लें और इसे पानी में घोलें तथा मीठा करने के लिए मिश्री मिलाएं। इसके सेवन से आपको आराम मिलेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button