Breaking NewsUttarakhand
आप सभी को कामदा एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- 'कामदा एकादशी' समस्त कामनाओं की पूर्ति और पापों के शमन का पर्व है। श्री हरि विष्णु के चरणों में समर्पित यह दिन हमें संयम और अटूट विश्वास की शक्ति देता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘कामदा एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘कामदा एकादशी’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि विष्णु जी आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- ‘कामदा एकादशी’ समस्त कामनाओं की पूर्ति और पापों के शमन का पर्व है। श्री हरि विष्णु के चरणों में समर्पित यह दिन हमें संयम और अटूट विश्वास की शक्ति देता है। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। कामदा एकादशी की अनन्त शुभकामनाएं।




