Breaking NewsEntertainment

राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक, कोलकाता से न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पद्मा श्रीवास्तव को बुलाया गया दिल्ली

नई दिल्ली। कॉमेडियन-एक्टर राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनके फैंस कॉमेडियन के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही है कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। जबकि उनके परिवार ने कल रात रिपोर्टों को खारिज कर दिया। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए कोलकाता के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पद्मा श्रीवास्तव को दिल्ली में उनके इलाज के लिए बुलाया गया है। हालांकि राजू के परिवार या उनके प्रवक्ता ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार, कोलकाता के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पद्मा श्रीवास्तव को राजू श्रीवास्तव के इलाज के लिए नई दिल्ली बुलाया गया है। बता दें कि 58 वर्षीय कॉमेडियन को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और तब से वे वेंटिलेटर पर हैं।

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने जारी किया था स्टेटमेंट

बीती रात राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव स्टेटमेंट जारी कहा था कि उनके पति की हालत स्थिर है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपील भी की थी कि कोई भी गलत अफवाह न फैलाएं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्ट अटैक के बाद जब से राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तभी से उन्हें होश नहीं आया है। कॉमेडियन के दोस्त और एक्टर्स उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। राजपाल यादव ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राजू भाई जल्दी ठीक होकर आओ। वहीं, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, मनोज मुंतशीर और शेखर सुमन ने भी राजू श्रीवास्तव के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button