Breaking NewsEntertainment

इस फ़िल्म में बिना मेकअप नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी

मुंबई। बॉलीवुड में तेजी उभरती हुई अदाकारा हैं कीर्ति कुल्हारी। ‘उरी’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की स्टार कीर्ति कुल्हारी अगली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’में नजर आएंगी। ‘मिशन मंगल’ की रिलीज के तुरंत बाद कीर्ति लंदन रवाना हो गई थीं। ताकि वहां ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की शूटिंग शुरू कर सकें।

कीर्ति करीब एक महीने के लिए लंदन गई हैं। खबर है कि फिल्म में कीर्ति का एकदम नया अवतार नजर आएगा। वे निर्देशक रिभु दास गुप्ता के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। इससे पहले वे उनके साथ नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ भी शूट कर चुकी हैं, जो 27 सितम्बर को रिलीज हो रही है।

Advertisements
Ad 27

कीर्ति ने हमेशा अपने हर किरदार को वास्तविक रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, चाहे वो फिल्म ‘उरी’ के लिए शूटिंग सीखना हो या फिल्म ‘इंदु सरकार’ के लिए हकलाना, या फिर हर बार अपने लुक पर एक्सपेरिमेंट करना। इस बार वे नो मेकअप लुक में नज़र आएंगी।

कीर्ति कुल्हारी ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है- हां मैं ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में बिना मेकअप लुक में नजर आऊंगी। मुझे बिना मेकअप रहना अच्छा लगता है और मैं खुश हूं किमुझे इस फिल्म में मेकअप नहीं करना पड़ेगा। मुझे यकीन है कि मैं शूटिंग को एंजॉय करूंगी। कीर्ति ‘फोर मोर शॉट्स’, ‘प्लीजसीजन-2’ और ‘बताशा’ में नजर आएंगी जिसमें वे म्यूजिशियन का किरदार निभाने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button