Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवँ गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक जयंती 5 नवबंर को मनाई जा रही है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- “समस्त देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती (प्रकाशोत्सव) की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आपके जीवन में ये पर्व नई खुशियां, उत्साह, उमंग एवँ सुख-समृद्धि लेकर आएं ऐसी कामना है।”

Advertisements
Ad 26

कार्तिक पूर्णिमा के बारे में वर्णन करते हुए डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक माह का आखिरी दिन है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुसरा नाम के राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग पुनः दिलाया था। इस दिन कार्तिक नक्षत्र पड़ता है। देशभर में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान आदि का बहुत महत्व है। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने आगे कहा कि इसी प्रकार कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक जयंती 5 नवबंर को मनाई जा रही है। इस दिन को गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के नाम से भी मनाया जाता है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु हैं। नानक जी बालपन से ही सत्संग और चिंतन में लगे रहे। वे हमेशा लोगों से कहते थे ‘सब तेरा है क्या मेरा है’। यानी सब कुछ उस परमात्मा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के हित के लिए समर्पित कर दिया। डॉ. अभिनव कपूर ने इस शुभ अवसर पर ईश्वर से सभी की कुशलता एवँ खुशहाली की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button