Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, ‘भारतीय नौसेना दिवस’ के अवसर पर उन वीरों को सैल्यूट करें जो निडरता से दिन-रात देश की समुद्री सीमा की रक्षा में लगे हैं, साथ ही समय पड़ने पर देश-विदेश में मानवीय कार्यों से भी पीछे नहीं हटते।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘भारतीय नौसेना दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत देश की जलीय सीमाओं के सजग प्रहरी अपरिमित शौर्य व अदम्य साहस के प्रतीक, अपनी पूर्ण निष्ठा से देश की सेवा में समर्पित भारतीय नौसेना के सभी जांबाज सैनिकों व उनके परिजनों को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 23

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘भारतीय नौसेना दिवस’ के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। नौसेना दिवस पर हर साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध को याद किया जाता है और इसे भारतीय नौसेना की अविस्‍मरणीय जीत के जश्‍न के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर को अपने लड़ाकू विमानों के जरिये भारत पर हमला किया था। युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने बड़ी भूमिका निभाई और युद्ध में सफलता हासिल की। भारतीय नौसेना के प्रयासों और उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए भी इस दिवस की शुरुआत हुई थी। यह दिवस भारतीय नौसेना की ताकत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, ‘भारतीय नौसेना दिवस’ के अवसर पर उन वीरों को सैल्यूट करें जो निडरता से दिन-रात देश की समुद्री सीमा की रक्षा में लगे हैं, साथ ही समय पड़ने पर देश-विदेश में मानवीय कार्यों से भी पीछे नहीं हटते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button