Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है, यह भगवान शिव का मुख्य पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोले शंकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।

Advertisements
Ad 26

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है, यह भगवान शिव का मुख्य पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

वंशिका सोनकर ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button