Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को हिमालय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : अजय सोनकर

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि बर्फ से ढके विशाल हिमालय पर्वत को बचाने के लिए पहल करने की अतिआवश्यकता है। इस पर्वत श्रृंखला की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमालय पर मंडरा रहा संकट पर्यावरण के साथ ही कई संस्कृतियों के खतरे में पड़ने का संकेत है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने समस्त देशवासियों को हिमालय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों एवं प्रकृति प्रेमियों को हिमालय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

Advertisements
Ad 13

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि बर्फ से ढके विशाल हिमालय पर्वत को बचाने के लिए पहल करने की अतिआवश्यकता है। इस पर्वत श्रृंखला की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमालय पर मंडरा रहा संकट पर्यावरण के साथ ही कई संस्कृतियों के खतरे में पड़ने का संकेत है।

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में हिमालय के ग्लेशियर पिघलने की रफ़्तार में तेजी आई है। उत्तराखंड में स्थित ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं। इन्हीं से गंगा और यमुना जैसी कईं नदियाँ निकलती हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाये जाने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत है। सामाजिक चेतना तथा समेकित सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button