Breaking NewsUttarakhand

भगवान बलराम की पावन जयंती के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं : भावना पांडे

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- भगवान बलदाऊ से प्रार्थना है कि अन्नदाता बंधुओं के जीवन में सुख-समृद्धि और धरती पर सदा हरियाली बनी रहे।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने कृषि संस्कृति के संरक्षक, श्रम, बल और भक्ति के प्रतीक हलधर भगवान श्री बलराम की पावन जयंती के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- भगवान श्री कृष्ण जी के ज्येष्ठ भ्राता, अन्नदाताओं के आराध्यदेव हलधर भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव ‘हलषष्ठी’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 26

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- भगवान श्री बलराम जी अपनी कृपा दृष्टि आप सभी पर बनाएं रखें एवं सभी के जीवन को उत्तम स्वास्थ्य, धन-धान्य व वैभव से परिपूर्ण करें। उन्होंने कहा, भगवान बलदाऊ से प्रार्थना है कि अन्नदाता बंधुओं के जीवन में सुख-समृद्धि और धरती पर सदा हरियाली बनी रहे। जय बलराम!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button