Breaking NewsNational

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शुक्रवार शाम को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक सत्तूर के पास सिपीपराई में स्थित फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूर जब पटाखे बनाने के लिए रसायनों का मिश्रण तैयार कर रहे थे, उसी वक्त विस्फोट हो गया।

Advertisements
Ad 27

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में धमाका पटाखे बनाने वाले शेड के नीचे हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे तीन गोदाम और शेड जलकर राख हो गये। तीन मजदूर आग में गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button