Breaking NewsNational

हिमस्खलन में सेना के 4 जवानों समेत 6 की मौत

नई दिल्ली। सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के पास सोमवार को हुए हिमस्खलन में सेना के चार जवानों समेत दो कुली मारे गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन ने सेना की कुछ चौकियों को तबाह कर दिया। जिस दौरान हिमस्खलन हुआ, उस दौरान आठ जवानों का एक दल गश्त पर था।

सूत्रों के मुताबिक आठ जवानों की यह टुकड़ी सेना की पोस्ट पर बीमार पड़े एक जवान को निकालने के लिए गई थी, तभी हिमस्खलन होने लगा और सभी जवान बर्फ में दब गए। बचाव दल ने सभी आठ जवानों को हिमस्खलन के मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 7 जवानों को हेलिकॉप्टर द्वारा नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। हाइपोथर्मिया से जवानों और दो कुलियों ने दम तोड़ दिया।

Advertisements
Ad 13

मालूम हो कि सियाचिन ग्लेशियर में इन दिनों माइनस 30 डिग्री तापमान है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है। यहां दुश्मन की बजाय मौसम आधारित परिस्थितियों से सैनिकों की जान ज्यादा जाती है। फरवरी 2016 में हुए हिमस्खलन में 10 जवानों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button