Breaking NewsUttarakhand

त्योहारों के मद्देनजर फूड सेफ्टी विभाग ने देहरादून एवं पछवादून के बाजारों में की सेंपलिंग

देहरादून। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी ने बताया कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दाल की क्वालिटी एवं सेफ्टी जांच हेतु देश के ढाई सौ शहरों में आज सेंपलिंग अभियान चलाया गया है। जिसके तहत देहरादून एवं पछवादून के बाजारों में डिस्ट्रिक्ट फूड सेफ्टी अथॉरिटी देहरादून की टीम द्वारा दाल के लोकल एवं ऑल इंडिया ब्रांड के 20 नमूने जांच हेतु लिए गये।

दाल भारतीय नागरिकों की हेल्थी बैलेंस डाइट में प्रोटीन एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का महत्वपूर्ण स्रोत है। दून के बाजारों में दाल की लगभग 90% आपूर्ति उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान से आपूर्ति होती है। लोकल दाल की आपूर्ति एवं उत्पादन 10% से भी कम है, जबकि दाल का उपयोग कई प्रकार की इंडियन स्वीट्स सहित विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजनों में उपयोग होता है। दाल के सभी वैरीअंट की फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड रेगुलेशन के तहत सभी पैरामीटर की जांच की जाएगी।

Advertisements
Ad 26

इसके साथ सेफ्टी पैरामीटर में हैवी मेटल्स अफलाटॉक्सिन कॉन्टैमिनेंट्स पेस्टिसाइड्स और एडल्टरेशन की जांच की जाएगी। 6 सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपलोड होगी। इस अभियान से दाल के मिलावट हॉटस्पॉट का पता फूड सेफ्टी अथॉरिटी चलेगा।

सेंपलिंग टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर मंजू रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम, रमेश सिंह एवं सतीश पुरोहित आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button