Breaking NewsUttarakhand

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति के देहरादून आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन भी किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सरल, सौम्य व कर्मठशील व्यक्तित्व की धनी, नारी शक्ति एवं सामर्थ्य की जीवंत अभिव्यक्ति, जनजातीय समाज से देश की पहली महिला महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button