Breaking NewsUttarakhand

किशोरियों को मासिक धर्म के समय सावधानियों की दी गयी जानकारी

देहरादून। रविवार दिनांक 5 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था में “सॉल्ट फिट” की संचालिका रूपा सोनी द्वारा अपने सपने संस्था की लड़कियों को मासिक धर्म को लेकर अद्याताधिक जानकारी के साथ सावधानियों के बारे में क्रमबद्ध तरीके से समझाया। आयोजित कार्यक्रम में रूपा सोनी ने कहा समाज में अभी भी बहुत से लडकिया और महिलाएं है जो मासिक धर्म के समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए उससे अंजान है। ऐसे बच्चियों और महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में उपस्थित तेजस्वनि चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका प्रिया गुलाटी ने कहा कि इस विषय पर जागरूकता रूपी सन्देश सभी घरों तक पहुँचना अतिआवश्यक है। “सॉल्ट फिट” की संचालिका रूपा सोनी द्वारा 50 से अधिक लड़कियों को सैनिटरी पैड्स का वितरण भी किया। कार्यक्रम के अंत मे अपने सपने संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisements
Ad 13

इस आयोजन में “सॉल्ट फिट” की संचालिका रूपा सोनी, तेजस्वनि चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका प्रिया गुलाटी, अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, संस्था के अहम स्तम्भ विकास चौहान , निधि कोटियाल, बद्री विशाल, शशांक कोटियाल, आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button