IPL 2026 Live Streaming: टीवी और मोबाइल पर आसानी से ऐसे देखें आईपीएल का लाइव मुकाबला
आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले आपको पता होना चाहिए कि इस साल के मैच आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। यहां पूरी जानकारी दी गई है।

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। पहले दिन सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं है, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इस साल के आईपीएल मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। कहीं ऐसा ना हो कि आपको जानकारी ना हो और मैच के दिन आप भटक जाएं, इससे आपका मैच छूट भी सकता है। पूरी जानकारी आप अभी से नोट कर लीजिए।
आरसीबी की टीम अपने घर पर खेलेगी आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस बार आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराया था और पहली बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की थी। यही वजह है कि टीम इस साल का पहला मैच खेल रही है। बड़ी बात ये भी है कि आरसीबी अपने घरेलू मैदान यानी बेंगलुरु में इस मैच को खेलेगी। जहां उन्हें अपने फैंस का भी पूरा साथ मिलेगा।
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख पाएंगे आईपीएल 2026 के लाइव मैच
इस बीच मैच को अगर लाइव देखने की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों की तरह अभी भी आईपीएल के लाइव राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आप जियो हॉट स्टार पर जा सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी अच्छी बात ये है कि आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा बाकी भाषाओं में भी कमेंट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस बीच एक बात ध्यान रखिएगा, वो ये स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के अलावा आपको और कहीं भी आईपीएल के मैच लाइव देखने के लिए नहीं मिलेंगे। अगर कोई भी इस तरह का दावा कर रहा है तो वो पूरी तरह से गलत है।




