Breaking NewsNational

जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके

श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार को भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है। इन दोनों भूकंप में से आज का भूकंप सुबह 8.21 बजे आया।

Advertisements
Ad 13

बता दें कि भूकंप का केन्द्र पुराने शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित था। उन्होंने बताया कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बृहस्पतिवार को राज्य के लद्दाख क्षेत्र में सुबह 8.22 बजे भूकंप आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button