National

संजय दत्त से परेशान होकर पड़ोसी ने बुलाई पुलिस

मुंबई। जेल से बाहर आने की खुशियां अभी खतम नहीं हो रही है या कि संजय दत्त के स्वभाव में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है यह कहना थोड़ा मुश्‍किल होगा। लेट नाइट पार्टियों के शौकीन संजय दत्त से अब उनके पड़ोसी परेशान रहने लगे हैं। उनकी पार्टी में देर रात तक तेज संगीत बजता रहता है जिसके चलते उनके पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की है। संजय दत्त मुंबई के इम्पीरियल व्हाइट्स वाले अपने घर में हर रोज पार्टियां करते हैं। इस पार्टी में उनके नजदीकी दोस्त रहते हैं। इन पार्टियों में देर रात तक तेज संगीत बजता है जिसकी वजह से पड़ोसियों को काफी दिक्कत होती है। स्पॉट ब्वाय डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक रोज-रोज के इस कानफोड़ू संगीत से तंग आकर संजू बाबा के पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर दंपति ने पुलिस में शिकायत कर दी है।
डॉक्टर के शिकायत पर रात को ही पुलिस संजय दत्त के घर पहुंच गई और स्पीकर बंद कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद भी सुबह 4 बजे तक स्पीकर बंद नहीं कराए जा सके। संजू बाबा की इन पार्टियों से पड़ोसी बेहद नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि इस बात की शिकायत अब वह खुद संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता से करेंगे।
इस वेबसाइट की रिपोर्ट में डॉ. अमिताव ने यहां तक कहा कि जेल जाने से पहले संजय के साथ इस तरह की समस्याएं थीं और ऐसा लगता है कि अभी भी उनमें इस मोर्चे पर सुधार नहीं आया है। डॉ. अमिताव पाली हिल रेजिडेंट्स असोसिएशन के चेयरमैन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button