Ajab-GajabBreaking NewsNational

जानिए होली पर क्यों पहनने चाहिए सफेद वस्त्र

नई दिल्ली। आपने अपने आसपास या फिल्मों में अक्सर लोगों को सफेद वस्त्रों में होली मनाते हुए देखा होगा, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अक्सर लोग सफेद रंग के कपड़े पहनकर ही होली का त्योहार क्यों मनाते हैं। सफेद रंग के पीछे केवल फैशन ट्रैंड ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक महत्व भी है। शास्त्रों में सफेद रंग को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। सफेद रंग पर हर रंग चढ़ता है।

होली भाईचारे और प्रेम का त्योहार है और इसमें दूसरे के रंग में रंग जाना ही मकसद होता है। सफेद रंग की पवित्रता ही हमें इस त्योहार को साफ मन से बिना किसी वैमनस्य से खेलने की प्रेरणा देती है।

Advertisements
Ad 13
इतना ही नहीं हो सके तो हमें नए कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। मगर लोग ऐसा नहीं करते। लोग अपने घर में पुराने से पुराने कपड़े निकालकर होली खेलते हैं। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। कपड़ा फाड़ होली नहीं नए वस्त्र में पवित्र भाव से होली खेलनी चाहिए।
होली के दिन कोई कपड़े पर रंग डाल देता है तो लोग बुरा मानने लगते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। दिल को खुश होना चाहिए कि किसी ने रंग डालने योग्य माना। सभी का सम्मान करते हुए प्यार और सौहार्द्र के साथ होली खेलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button