Breaking NewsEntertainment

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े जायेंगे अभिनेता रजनीकांत, पढ़िये पूरी खबर

मुंबई। साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पांच सदस्यों की ज्यूरी ने ये फैसला किया है। इसके साथ ही अभिनेता धनुष को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पांच सदस्यों की ज्यूरी की बैठक में सर्वसम्मति से रजनीकांत को दादा साहेब भाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इस बारे में घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ”हमे इस बात की खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय-समय पर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। इस साल के लिए रजनीकांत के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को घोषित करते हुए हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”

नई दिल्ली में पुरस्कार की घोषणा करते हुए, मंत्री ने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से ज्यूरी के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। पांच सदस्यों की ज्यूरी में आशा भोसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई शामिल थे।

जावडेकर ने कहा, ”50 साल से रजनीकांत फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह रहे हैं। सूरज की तरह उनका काम है, प्रतिभा, लगन और मेहनत से उन्होंने लोगों के दिलों में अपना स्थान कायम किया है। ये पुरस्कार वितरण 3 मई को होगा। इसी दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिए जाते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button