Breaking NewsUttarakhand

इंदिरा कॉलोनी के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में निरंतर जनता की सेवा में जुटी हैं। अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते वे क्षेत्रवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य कर रही हैं। पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं। वे अपने वार्ड के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।

अपने इसी प्रयास के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में नव विहार कॉलोनी में पिछले काफ़ी वर्षों से बंद पड़ी पुलिया को साफ़ करवाया और इसके साथ ही पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करवाकर उसे ठीक करवाया।

Advertisements
Ad 27

यदि पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा किये जा रहे कार्यों का ज़िक्र करें तो उन्होंने क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाते हुए हाल ही में स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर किया और सड़कों के किनारे खड़े बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य करवाया। यही नहीं वार्ड में सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व नालियों की साफ-सफाई, पानी की पाइपलाइन डलवाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सड़क बनवाने एवं कूड़े की समस्या का निस्तारण जैसे अनेक जनहित के कार्य करवाये हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में निरंतर जनता की सेवा में जुटी हैं। अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते वे क्षेत्रवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य कर रही हैं। पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होने पर वे तुरंत सहायता करने पहुंच जाती हैं और जनता की समस्याओं के निवारण की कोशिशें करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button