Breaking NewsEntertainment

जानिए क्या कहा सोनम ने ‘वीरे दी वेडिंग’ के बारे में

नयी दिल्ली। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ’ मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है। सोनम आज फिल्म के अन्य कलाकारों करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ फिल्म के प्रचार के लिए देश की राजधानी में आई हुई थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण का प्रचार करना नहीं बल्कि चार सहेलियों की सामान्य सी कहानी बताना है।

Advertisements
Ad 13
सोनम ने समूह साक्षात्कार के दौरान कहा , “ यह फिल्म मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है। यह महिला केंद्रित फिल्म है लेकिन यह महिला सशक्तिकरण या इस तरह की चीजों के बारे में नहीं है। यह चार महिला किरदारों के जश्न मनाने के बारे में है।” वहीं फिल्म की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा , “ मेरे लिए यह फिल्म सशक्त करने वाली है क्योंकि यह महिलाओं के पसंद के बारे में बात करती है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button