जन्म के बाद ही अनाथालय में छोड़ दिया था इस अभिनेत्री को

मुम्बई। बॉलीवुड में ट्रेजिडी क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री मीना कुमार का आज जन्मदिन है। मीना कुमारी का जन्म मुंबई में 1 अगस्त, 1932 को हुआ था। लेकिन उनके पिता ने उन्हें जन्म के पांचवें दिन ही उन्हें घरवालों से छुपाकर अनाथालाय में छोड़ दिया था। लेकिन जब उन्होंने देखा कि मीना का रो रोकर बुरा हाल है तो उनकी अपनी बच्ची पर दया आ गई तो वापस उसे घर ले आए। बॉलीवुड की दुनिया में मीना कुमारी के नाम से मशहूर इस अभिनेत्री का असली नाम महजबीं बानो था।
लेखक मधुप शर्मा की एक किताब आखिरी अढ़ाई दिन के अनुसार एक बार मीना कुमारी अपनी बहन के साथ महाबलेश्वर से लौट रही थी। रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। वो बुरी तरह घायल हो गई थी लेकिन इलाज के दौरान उनकी दो अंगुलियां काटनी पड़ी थी। लेकिन उन्होंने अपनी किसी फिल्म में दर्शकों को ये एहसास नहीं होने दिया कि उनकी दो अंगुलियां नहीं है।
मीना कुमारी मशहूर फिल्मकार कमाल अमरोही के प्यार में दीवानी थी। उन्होंने उनसे निकाह भी कर लिया था लेकिन मीना को कमाल अमरोही की दूसरी पत्नी का दर्जा ही मिला। क्योंकि कमाल पहली से शादी शुदा था। लेकिन बीच में एक ऐसा समय भी आया जब कमाल और मीना में दूरी आ गई इसके बावजूद वो कमाल के साथ 10 साल तक रही। आखिर में वो साल 1964 में कमाल से अलग हो गई। जिस समय उन्होंने कमाल से अलग हुई उसी दौरान वो पाकीजा फिल्म की शूटिंग कर रही थी।
मीना कुमार अपनी जमानी की सबसे मशहूर अभिनेत्री थी। वो सबसे ज्यादा फीस लेती थी। 60 के दशक के दौरान मीना ने एक से एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें पाकीजा, साहेबी बीबी और गुलाम, फूल और पत्थर, बहारों की मंजिल, बैजु बांवरा जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हिंदी सीने इतिहास में ऐसा पहली बार था कि साल 1962 फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नोमिनेट हुईं सारी फिल्में मीना कुमारी की ही थीं और जज ये नहीं तय कर पा रहे थे कि किस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया जाए। इससे पहले किसी भी एक्ट्रेस के लिए ऐसा नहीं हुआ था।