Breaking NewsUttarakhand

संविधान दिवस के अवसर पर जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने संविधान दिवस के अवसर पर जारी शुभकामना संदेश में कहा समस्त प्रदेश एवँ देशवासियों को भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि संविधान का आदर करना व इसके गौरवशाली प्रावधानों का गंभीरता से पालन करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है।

20211102_153923

उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है।

Advertisements
Ad 13

20211126_145724

भावना पांडे ने कहा कि हमें अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का भाव रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और समानता के भाव को अक्षुण्ण रखने व लोकतंत्र की मूलभावना के प्रमाणिक दस्तावेज भारतीय संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। संविधान के माध्यम से भारत के नवयुग का प्रवेश द्वार खोलने वाले सभी लोकतंत्र प्रहरियों व संविधान सभा के सदस्यों को इस पवित्र अवसर पर कोटिशः नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button