Breaking NewsUttarakhand

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने दी कार्तिक पूर्णिमा एवँ गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

JCP

मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा- “समस्त देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती (प्रकाशोत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन में ये पर्व नई खुशियां, उत्साह, उमंग एवँ सुख-समृद्धि लेकर आएं ऐसी कामना है।”

कार्तिक पूर्णिमा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक माह का आखिरी दिन है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुसरा नाम के राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग पुनः दिलाया था। इस दिन कार्तिक नक्षत्र पड़ता है। देशभर में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान आदि का बहुत महत्व है। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है।

Advertisements
Ad 13

20211119_141935

भावना पांडे ने आगे कहा कि इसी प्रकार कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक जयंती 19 नवबंर को मनाई जा रही है। इस दिन को गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के नाम से भी मनाया जाता है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु हैं। नानक जी बालपन से ही सत्संग और चिंतन में लगे रहे। वे हमेशा लोगों से कहते थे ‘सब तेरा है क्या मेरा है’। यानी सब कुछ उस परमात्मा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के हित के लिए समर्पित कर दिया।

20211102_153923

इस शुभ अवसर पर जनता कैबिनेट पार्टी की मुखिया भावना पांडे ने ईश्वर से सभी की कुशलता एवँ खुशहाली की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button