Breaking NewsNational

दिल्ली में फिर श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात आई सामने, लड़की की हत्या कर लाश को फ्रिज में छुपाया

दिल्ली में एक बार फिर से श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात सामने आई है। बाबा हरिदास नगर थाने के इलाके में लड़की की हत्या के बाद लाश को फ्रिज में छुपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात सामने आई है जिसमें लड़की की हत्या करने के बाद शव को फ्रीज में छुपाकर रखा गया था जिसे पुलिस ने बरामद किया है। घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने के इलाके की है, जहां एक लड़की का शव फ्रीज से बरामद किया गया है। लड़की की हत्या के बाद लाश को फ्रिज में छुपाया गया था।

पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर  लिया है। उससे पूछताछ जारी है। लड़के का नाम साहिल बताया गया है। जानकारी के मुताबिक लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार के अंदर गला दबाकर की गई और फिर आरोपी लड़के ने लाश को  मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में रखे फ्रीजर में छुपा कर रखा था।

Advertisements
Ad 13

हत्या में शामिल दूसरे आरोपी लड़के का नाम रोहित गहलोत है, जिसकी उम्र 26 साल के करीब है। आरोपी लडके को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button