Breaking NewsEntertainment

जिस के साथ रोमांस किया, उसी के बांधी राखी

 

मुंबई। आम तौर पर फ़िल्ममेकर्स दो ग्लैमरस सितारों को रोमांटिकली पेयर अप करना चाहते हैं, मगर कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उन्हें भाई-बहन के रिश्ते में बांध दिया जाता है। ऐसे ही कुछ एक्टर्स, जिन्होंने एक ही हीरोइन से पर्दे पर राखी बंधवायी है और रोमांस भी किया है।

रणवीर सिंह-प्रियंका चोपड़ा:

2014 की ‘गुंडे’ में प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के दिल में प्यार की घंटी बनायी थी, मगर अगले ही साल ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और प्रियंका सिबलिंग्स के रोल में दिखे। इसी साल रिलीज़ हुई ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी प्रियंका, रणवीर की पत्नी के रोल में थीं।

अर्जुन रामपाल-दीपिका पादुकोण:

2007 में दीपिका पादुकोण की डेब्यू फ़िल्म ‘ओम शांति ओम’ में अर्जुन रामपाल ने उनके लवर का रोल निभाया था। वहीं 2010 की फ़िल्म ‘हाउसफुल’ में अर्जुन दीपिका पादुकोण के बिग ब्रदर बन गए। फ़िल्म में दीपिका के अपोज़िट अक्षय कुमार थे।

जॉन अब्राहम-दीपिका पादुकोण:

जॉन अब्राहम भी दीपिका पादुकोण से ये डबल रिश्तेदारी निभा चुके हैं। 2011 की फ़िल्म ‘देसी बॉयज़’ में दीपिका जॉन के अपोज़िट रोमांटिकली पेयर अप हुईं, जबकि 2013 की फ़िल्म ‘रेस 2’ में दीपिका जॉन की सिस्टर के रोल में नज़र आयीं।

Advertisements
Ad 13

अभिषेक बच्चन-असिन:

2012 की फ़िल्म ‘बोल बच्चन’ में असिन ने अभिषेक बच्चन की बहन का रोल प्ले किया था, तो 2015 की ‘ऑल इज़ वेल’ में वो अभिषेक के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया।

तुषार कपूर-करीना कपूर:

तुषार कपूर ने 2001 में ‘मुझे कुछ कहना है’ फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। करीना कपूर उनकी लीडिंग लेडी के रोल में थीं। इसके 7 साल बाद ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में तुषार बेबो के भाई  के रोल में दिखायी दिये। हीरो अजय देवगन थे।

शाहरुख़ ख़ान-ऐश्वर्या राय:

2002 की फ़िल्म ‘जोश’ में शाह रुख़ ख़ान और ऐश्वर्या राय भाई-बहन के रोल में थे। इस फ़िल्म में शाह रुख़ के अपोज़िट प्रिया गिल थीं, वहीं ऐश के साथ चंद्रचूड़ सिंह पेयर अप हुए थे। इसके बाद दो साल बाद ‘देवदास’ में शाह रुख़ ने ऐश के साथ पर्दे पर रोमांस किया। ये सिलसिला बाद में भी जारी रहा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button