Breaking NewsNational

कांस्टेबल ने 16 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, थाने में ही बनाया हवस का शिकार

हरियाणा पुलिस के बाबैन थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने एक साढ़े 16 साल की लड़की का थाने में ही रेप कर दिया। ये मामला कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन थाने का है, जहां पोस्टेड हेड कांस्टेबल श्याम लाल के ऊपर इतने गंभीर आरोप लगे हैं।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। कुरक्षेत्र में एक रक्षक ही भक्षक बन गया। जानकारी मिली है कि बाबैन थाने में पोस्टेड एक हेड कांस्टेबल ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है। खबर है कि हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल श्याम लाल के ऊपर 16 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप लगे हैं। बाबैन थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने पुलिस के ‘सेवा सुरक्षा सहयोग’ के स्लोगन को तार-तार कर दिया है।

कुछ दिन पहले लापता हो गई थी लड़की

कुरुक्षेत्र से आई इस खबर के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अगर लड़कियां थाने में भी सुरक्षित नहीं हैं तो और कहां जाएं। हरियाणा पुलिस के बाबैन थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने एक साढ़े 16 साल की लड़की का थाने में ही रेप कर दिया। आपको बता दें कि 16 वर्षीय लड़की कुछ दिन पहले ही घर से कहीं चली गई थी। जिसके बाद वह खुद ही घर पर लौट आई। उसके केस को खत्म करने की एवज में हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने नाबालिग लड़की का थाने में ही रेप कर दिया। बलात्कार के बाद जब लडक़ी थाने से बाहर आई तो उसने सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की।

Advertisements
Ad 13

यूपी से भी आया था ऐसा ही मामला

वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। पिछले साल ललितपुर में सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने गई 13 साल की एक लड़की से थानाध्यक्ष ने कथित रूप से दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी पुलिस अफसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि कथित पीड़िता की मां ने दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी पाली थाने में मुकदमा दर्ज कराने गई थी। इसी दौरान बयान दर्ज कराने के बहाने थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज उसे अपने कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button