Uttarakhand

बदले जा सकते हैं उत्तराखण्ड के राज्यपाल

देहरादून। सूबे में जारी सियासी संकट के बीच एक बार फिर राज्यपाल को बदले जाने की चर्चाएं जोरों पर है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल की जगह नए राज्यपाल की तैनाती की जा सकती है।
नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है और राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल को उनकी जगह नागालैंड भेजा जा सकता है।
यह पहली बार नहीं है, जब उत्तराखंड की राजनीति में आए भूचाल के बाद राज्यपाल डॉ. पाल की जगह नए राज्यपाल की तैनाती की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैर रही है। इससे पहले भी उनकी जगह कभी राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह तो कभी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं उठ चुकी हैं।
इतना ही नहीं, चर्चा तो यहां तक रही कि राज्यपाल डॉ. पाल की जगह यूपी के राज्यपाल राम नाईक को अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। लेकिन हर बार चर्चाएं सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रही। बहरहाल अब एक बार फिर डॉ. पाल की जगह पद्मनाभ आचार्य को नया राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं आम हैं।

Advertisements
Ad 13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button