Breaking NewsUttarakhand

आजाद व तिलक की जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने आयोजित की गोष्ठी

आजाद की जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति देहरादून द्वारा गढ़ सेना के मुख्यालय आदर्श नगर, धरमपुर में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

देहरादून। महान क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आजाद व लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति द्वारा देहरादून में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के महान क्रांतिकारियों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

माँ भारती के अमर सपूत चन्द्र शेखर आजाद व लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति देहरादून द्वारा गढ़ सेना के मुख्यालय आदर्श नगर, धरमपुर में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “मातृभूमि की गोद में ज्वाला बनकर जन्म लेकर सम्पूर्ण ब्रिटश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद पर हमें गर्व है। आज ऐसे योद्धा, क्रांतिकारी युवाओं की देश को फिर से जरूरत है जो देश में फैले भ्रष्टाचार, बेइमानी, स्वार्थ और पारस्परिक वैमनस्यता के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व कर सकें।”

इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकमान्य बालगंगाधर तिलक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्वाधीनता आंदोलन में साथी रहीं कैप्टन लक्ष्मी सहगल का भी स्मरण किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इन महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, विनोद दुबे, हरीश जोशी, जगदीश उनियाल, शोवन सिंह रावत, रविंद्र कश्यप, उपेंद्र बिजलवान, शक्ति प्रसाद डिमरी, विकास खन्ना एवं मुकेश नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button