Breaking NewsEntertainment

लता जी ने शिवाजी साटम को इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखी ये बात

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टीम सीआईडी के साथ ली गई कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीआईडी के एसीपी प्रद्युम्न रहे शिवाजी साटम को भी जन्मदिन की बधाई दी है। अपनी पोस्ट में लता जी ने लिखा है-सीआईडी सीरियल शुरू हो ये मेरी मनोकामना है। लता जी को सीआईडी शो बेहद पसंद है, इसलिए उन्होंने खास अंदाज में शिवाजी साटम को बधाई दी।

Advertisements
Ad 27

पोस्ट में लता जी ने लिखा है- नमस्कार, आज सीआईडी सीरियल के एसीपी प्रद्युम्न शिवाजी राव साटम का जन्मदिन है। मैं उनको बहुत बधाई देती हूं और फिर से सीआईडी सीरियल शुरू हो ये मेरी मनोकामना। इसके अलाव इंस्टाग्राम पर उन्होंने जो फोटो शेयर किया है उसमें वे शिवाजी साटम के ऊपर बंदूक ताने नजर आ रही हैं। एक और फोटो शेयर करते हुए लता जी ने लिखा है कि मेरी पसंदीदा फोटो सीआईडी टीम के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button