Breaking NewsNational

कश्मीर घाटी में लोगों को मिली राहत, पाबंदियों में दी गई ढील

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में शनिवार को ढील दी गई। शहर के कुछ इलाकों में लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में जाने देने के लिए पाबंदियों में ढील दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं और सड़कों पर बैरिकेड लगे हुए हैं लेकिन पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को आवाजाही की अनुमति दी गई है।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने बताया कि राज बाग और जवाहर नगर जैसे कुछ इलाकों में लैंडलाइन फोन सेवाएं बहाल की गई है लेकिन लाल चौक, प्रेस एन्क्लेव और उसके आसपास अन्य इलाकों समेत अधिकांश हिस्सों में लैंडलाइन सेवाएं निलंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में निजी वाहनों की गतिविधियां बढ़ गई है।

श्रीनगर के डलगेट इलाके में कुछ अंतर जिला कैब भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। शहर के सिविल लाइंस इलाकों में कुछ दुकानें शनिवार सुबह खुली। ईंधन स्टेशन समेत ज्यादा व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button