Breaking NewsUttarakhand

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को अजय सोनकर ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति बन गईं हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवक एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने कहा कि वाकई ये बेहद गर्व और खुशी की बात है कि एक महिला देश की 15 वीं राष्ट्रनायक बनीं हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही वे देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली आदिवासी समाज की पहली व्यक्ति भी बन गईं हैं।

Advertisements
Ad 13

जनसेवी घोंचू भाई ने कहा कि श्रीमती मुर्मू जी, नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। मानवता का विकास, नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि ये दूसरी बार है जब देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला आसीन हुईं हैं। वाकई हम सभी देश वासियों के लिए हर्ष के साथ ही ये गर्व का पल भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button