खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, तीन घायल

देहरादून। जनपद देहरादून के त्यूणी थाना क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में चार लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। पुलिस ने काफी मशक्कत से राहत व बचाव कार्य करते हुए तीन लोगों को मौत के मुँह से बचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04-05-20 को समय करीब 09:35 बजे ग्राम प्रहरी द्धारा सूचना दी गई कि चिल्हाड के पास एक वाहन संख्या Uk- 07DH- 8028 सड़क से नीचे गिर गया है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी मय फोर्स के आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरण के घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुए तथा 108 एवं फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने हेतु सूचित किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई मे गिरा था तथा उसमें 04 लोग सवार थे। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें 4 लोगों को घायल अवस्था में गहरी खाई से बाहर निकालकर बिना देरी किए 108 व प्राइवेट वाहन की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।
हॉस्पिटल पर एक व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, शेष 3 घायलों को हायर सैन्टर रैफर किया गया। मृतक का पंचायतनामा राजस्व उ0नि0 द्वारा भरा गया। बाद पंचायतनामें के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटना की जॉच जारी है।
पुलिस ने मृतक की पहचान श्यामलाल पुत्र भगतराम निवासी ग्राम मुन्धौल थाना त्यूनी जनपद देहरादून के तौर पर की। जबकि
घायल व्यक्तियों की पहचान क्रमश: जितेन्द्र सेमवास पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम मैन्द्रथ थाना त्यूनी जनपद देहरादून आयु 34 वर्ष, सुजाता पत्नी जितेंद्र निवासी ग्राम मैन्द्रथ थाना त्यूनी जनपद देहरादून आयु 32 वर्ष एवँ प्रियांजली पुत्री जितेन्द्र निवासी उपरोक्त आयु 4 वर्ष के रूपों में की।
पुलिस की रैस्क्यू टीम में त्यूणी थानाध्यक्ष सन्दीप पंवार, आरक्षी लोकेन्द्र, आरक्षी संदीप, आरक्षी वरूण, आरक्षी योगेश भट्ट एवँ राजस्व पुलिस शामिल रही।