Breaking NewsLifeNational

जानिए किस दिशा में शीशा लगाने से बदल सकती है किस्मत, कौन-सा आकार होता है शुभ

वास्तु शास्त्र में आज जानिए आइने के बारे में। घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं। वैसे तो आइना घर में सजने-संवरने के लिए होता है, लेकिन इसे सही दिशा में लगाने से यह आपकी किस्मत भी बदल सकता है। सही दिशा में आइना लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है।

घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाये जाते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक हैं। जबकि घर में गोल आकार का और धार वाले शीशे का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। गोल की जगह आप अष्टकोनीय, यानी आठ कोनो वाल आइना लगा सकते हैं।

Advertisements
Ad 13

नुकीले आकार का आइना लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है। घर में आइना लगाने के लिये उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए. इस दिशा में आइना लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर होती चली जाती हैं। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा आइने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु उपाय को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरुर ठीक करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button