Breaking NewsUttarakhand
पानी में डूबकर दो युवकों की मौत

देहरादून। नगर के गुच्चुपानी पर्यटक स्थल में आज नहाते हुए दो लड़के बह गए। जिसमें से एक का शव देहरादून पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
आपदा कंट्रोल देहरादून द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम लापता लड़के को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है किया जा रहा है। दोनों लड़के चन्द्रोटी पुल के नीचे नदी में नहाते हुए तेज बहाव में बह गए। लापता लड़के का नाम सचिन पुंडीर बताया जा रहा है।
मसूरी एलकेडी रोड बासा घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार चार लोगों मे से दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खाई से निकाला गया। चारों को 108 एम्बुलेंस की मदद से मसूरी सिविल अस्पताल में भेजा गया है। यहां सभी का इलाज किया जा रहा है।