Breaking NewsNational

पंजाब की युवतियों ने राष्ट्रपति को खून से लिखा खत, मांगी इच्छा मृत्यु

मोगा। पंजाब के शहर मोगा की दो लड़कियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खून से खत लिखकर न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने लिखा- यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए। दरअसल, दोनों लड़कियों के खिलाफ मोगा पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी और कबूतरबाजी का मामला दर्ज किया है। हालांकि लड़कियों ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा- मैंने सुना है कि उन्होंने राष्ट्रपति को एक पत्र भेजा है। मगर मुझे इस संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है। हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे।

लड़कियों का आरोप है कि “हमें फंसाया गया है। हमने अधिकारियों से जांच करने की मांग की थी। पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी। हमारा परिवार किसी अनहोनी को लेकर डरा हुआ है।”

पुलिस अधिकारी कुलजिंदर सिंह ने लड़कियों के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा-लड़कियों पर केस दर्ज है। दोनों मेरे पास आई थीं। वे रुपयों का लेन-देन करती हैं। दूसरे पक्ष ने इन्हें एजेंट मानकर मामले दर्ज कराए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button